क़तर के जवाब देने की समय सीमा को 48 घंटों के लिए बढ़ाया गया
  2017-07-03 14:26:20  cri
सऊदी अरब, मिस्र, संयुक्त अरब अमीरात और बहरीन ने 3 जुलाई को संयुक्त बयान जारी कर कहा कि चारों देशों ने क़तर को अपनी 13 शर्तों की सूची मानने के लिए दी गई समय सीमा को 48 घंटों के लिए बढ़ा दिया है।

बयान में कहा गया कि कुवैत के एमिर सबह अल-अहमेद अल-जाबेर अल-सबह के अनुरोध पर अंतिम वक्त को और 48 घंटे बढ़ाया गया है। 13 शर्तों की इस सूची के लिए आख़िरी समय सीमा इससे पहले रविवार को समाप्त हो गई थी। क़तर सरकार ने स्पष्ट किया कि वह 3 जुलाई को औपचारिक तौर पर जवाब देगी। इन चार देशों ने इस मांग को मान लिया।

बयान में यह भी कहा गया कि चारों देश क़तर सरकार के जवाब पर विचार-विमर्श करने के बाद प्रतिक्रिया देंगे।

गौरतलब है कि सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात, मिस्र और बहरीन समेत कुछ देशों ने 5 जून को क्रमशः क़तर के साथ राजनयिक संबंध तोड़ने का एलान किया था। उन्होंने क़तर पर आरोप लगाया कि उसने आतंकवाद का समर्थन किया और दूसरे देश के अंदरूनी मामलों में हस्तक्षेप किया। क़तर पर प्रतिबंध भी लगाई गई है।

23 जुन को सऊदी समेत चार देशों ने कुवैत के एमिर सबह से क़तर को 13 शर्तों की सूची दी, जो राजनयिक संबंध तोड़ने वाले संकट के समाधान से संबंधित हैं। क़तर को शर्तों को मानने के लिए दस दिनों का वक़्त दिया गया था। रिपोर्ट के अनुसार, 13 शर्तों में क़तर के ईरान स्थित राजनयिकों को वापस बुलाना, ईरान के साथ सभी सैन्य सहयोग को बंद करना, प्रायद्वीप टीवी स्टेशन और उसके अधीन शाखा चैनल को बंद करना, देश के भीतर तुर्की सैन्य अड्डे के निर्माण को बंद करना, आईएस और अल-कायदा आदि उग्रवादी संगठन के बीच सभी संबंध को तोड़ना आदि शामिल हैं।

(श्याओ थांग)