भारत प्रशासित कश्मीर में केबल-कार हादसा, 7 की मौत
  2017-06-26 12:19:27  cri

भारत प्रशासित कश्मीर में एक पर्यटन स्थल पर 25 जून को केबल-कार के गिरने से 7 लोगों की मौत हो गई।

स्थानीय पुलिस के मुताबिक यह हादसा गुलमार्ग कस्बे में हुई। केबल-कार की रस्सी पर एक पेड़ गिर गया, जिससे केबल-कार टूटकर नीचे जा गिरी, जिसमें नई दिल्ली से आए 6 पर्यटक और एक गाइड की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। अन्य 15 केबल-कार हवा में ही लटकी रही। मौजूदा समय में बचाव का काम जारी है।

(श्याओ थांग)