नेपाल के राष्ट्र-गीत के रचयिता यानी नेपाली आधुनिक संगीत के पिता के नाम से प्रसिद्ध कलाकार अम्बर गुरुंग का 7 जून को तड़के काठमांडू के एक अस्पताल में निधन हो गया। वे 78 वर्ष के थे। काठमांडू के लोगों ने अस्पताल जाकर इस लोकप्रिय कलाकार को श्रद्धांजलि दी।
गुरुंग मूल रूप से नेपाल के गोरखा बहुल इलाके से थे। उनके माता-पिता आजीविका के लिए भारत के दार्जिलिंग जिले चले गए। फरवरी 1938 में गुरुंग का जन्म हुआ। 1968 में राजा महेंद्र के निमंत्रण पर वे नेपाल लौटकर नेपाल कॉलेज के संगीत विभाग के प्रभारी बने।
अपनी 60 वर्षों के करियर के दौरान गुरुंग ने कई संगीत रचनाएं की। जिनमें सबसे प्रसिद्ध 2007 में आधिकारिक तौर पर लागू नेपाल का नया राष्ट्र-गीत माना जाता है।
(नीलम)