नेपाल में आए भूकंप से तिब्बत में एक की मौत
  2015-05-13 14:09:46  cri

इस 12 मई को नेपाल में एक बार फिर रिक्टर पैमाने पर 7.5 तीव्रता वाला भूकंप आया। इस भूकंप में तिब्बत स्वायत्त प्रदेश में 1 व्यक्ति की मौत और अन्य 4 के घायल होने की खबर सामने आयी है। साथ ही बड़ी मात्रा में मकान क्षतिग्रस्त हुए और आंशिक क्षेत्रों में सड़क, दूरसंचार और बिजली सप्लाई ठप हो गई।

इस बार के भूकंप का केंद्र चीन-नेपाल सीमा से मात्र 12 किलोमीटर दूर है। 12 मई की रात को 8 बजे तक भूकंप से चिलोंग कांउटी के चिलोंग कस्बे से रअसोछ्याओ पुल तक 18 किलोमीटर की दूरी पर भूस्खलन हुआ। भूस्खलन की वजह से पर्वत से गिरे पत्थरों से एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि अन्य तीन घायल हुए। भूकंप से चिलोंग कस्बे में चार परिवारों के मकान ढह गए, और आसपास के पहाड़ी क्षेत्र में बड़े दायरे में भूस्खलन हुआ। अब तक चिलोंग कस्बे में बिजली सप्लाई पूरी तरह बहाल नहीं हो पायी है।

वहीं न्येलामू कांउटी में भूस्खलन से आंशिक मकान ढह गए। लेकिन किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है।

(श्याओ थांग)