बौद्धिक संपदा अधिकार की रक्षा मजबूत करेगा चीन
  2014-12-29 18:54:29  cri

राष्ट्रीय बौद्धिक संपदा अधिकार रणनीतिक कार्य योजना (2014-2020) हाल में चीनी राज्य परिषद ने पारित की। चीनी राजकीय बौद्धिक संपदा अधिकार ब्यूरो के प्रमुख शन चांगयू ने 29 दिसंबर को इसकी जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि योजना में व्यापक विषय ध्यानाकर्षक हैं। पहला, योजना में बौद्धिक संपदा अधिकार संपन्न शक्तिशाली देश बनाने का लक्ष्य प्रस्तुत किया गया। दूसरा, बौद्धिक संपदा अधिकार के प्रयोग और रक्षा से संबंधित मुद्दों का इंतजाम किया गया। तीसरा, औद्योगिक प्रतिस्पर्द्धा शक्ति बढ़ाने आदि व्यापक नए विचार पेश किए गए।

(ललिता)